देहरादून, मई 25 -- ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। सोमवार को सुबह से ही पंजीकरण को लंबी लाइन लगी। भीड़ के चलते लोगों को पंजीकरण कराने में दिक्कत आ रही है। भीड़ में धक्का मुक्की के चलते बुजुर्ग और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीड़ बढ़ने के कारण ट्रांजिट कैंप में यात्रियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। सोमवार को भी श्रीबद्री और केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक रही। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सात घंटे बंद, पुलिस और यात्रियों में नोकझोंक यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगी यात्रियों की भीड़ यह भी पढ़ें- साढ़े दस घंटे खुलने के बाद फिर बंद हुए काउंटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...