रिषिकेष, अप्रैल 27 -- ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के लिए हर दिन आस्था उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से तीर्थयात्रियों के जत्थे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए चारधाम ट्रांजिट केंद्र में पहुंच रहे हैं। यात्रियों के लिए प्रशासन ने हेल्थ स्क्रीनिंग, भोजन और विश्राम के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए हैं, जिससे यात्रियों के चेहरे पर आस्थापथ पर रवाना होने से पहले सुकून भी दिख रहा है। सोमवार को सुबह से ही ट्रांजिट केंद्र में स्थापित 24 काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाम पांच बजे तक आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के 2,084 यात्रियों ने धामों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश पहुंच रहे श्रद्धालु जय बदरी-जय केदार के जयकारों के साथ उन्होंने यात्रा शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.