ऋषिकेश में गूंजा 'वंदे मातरम्', छात्रों ने सामूहिक गायन में लिया हिस्सा
देहरादून, सितम्बर 25 -- ऋषिकेश। वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर ऋषिकेश के केशव पार्क में एक भव्य एवं अलौकिक सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं सरस्वती शिशु मंदिर, आवास विकास के संयुक्त तत्वावधान में हजारों कंठों से निकले देशभक्ति के स्वरों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। सामूहिक गायन के साथ छात्रों ने देशभक्ति गीतों, लोकनृत्यों से राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुनील, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महंत लोकेश दास, प्रबंधक गौरव वार्ष्णेय, अध्यक्ष डॉक्टर शशी कंडवाल, प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंघल, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.