रिषिकेष, मार्च 29 -- ऋषिकेश में रविवार को अचानक मौसम बदलने से गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। अचानक आए इस मौसम के बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई। रविवार दोपहर अचानक मौसम के करवट बदलने से तेज हवाएं चली जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ की टहनियां गिरने से लाइन में फाल्ट आ गया। ऊर्जा निगम को लाइनों से टहनियों को हटाकर आपूर्ति सुचारु करवाने में पसीना बहाना पड़ा। रविवार को पहले दोपहर 12 बजे से बारिश होने के कारण तेज हवा चली। इससे कई क्षेत्रों में बिजली की लाइनों फाल्ट आ गया। शाम चार बजे से फिर तेज हवाएं चली और टीएचडीसी कॉलोनी परिसर, पशुलोक बैराज, आमबाग, श्यामपुर बाइपास ...