देहरादून, मई 22 -- ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के डबल ट्रिपल बीच पर अमरोहा के दो युवक फोटो खींचने के दौरान अचानक गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हुए, तो साथियों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी अभियान में फिलहाल दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि यह गंगातट स्नान के लिए प्रतिबंधित है। युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान पुत्र अली अब्बास, उम्र 25 और मोहम्मद कैफ पुत्र नसीम अख्तर, उम्र 19 के रूप में हुई है। दोनों नौगावां सादात, जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...