रिषिकेष, फरवरी 26 -- होली पर्व को लेकर शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए। अग्रवाल सभा और पर्वतीय प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और सभा अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया। इस दौरान विभिन्न खेलों के साथ ही तंबोला का आयोजन भी हुआ। स्थानीय लोगों के लिए चाट-पकौड़ी के स्टॉल भी लगे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण केंद्र राधा-कृष्ण झांकी और फूलों की होली रही। मौके पर महामंत्री प्रदीप गुप्ता, भावना गुप्ता, नीरू गुप्ता, माधवी गुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल, महेश चंद्र गुप्ता, जगमोहन सिंघल, ऋषि अग्रवाल, नरेश गर्ग, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, दीप...