रिषिकेष, मई 2 -- वीकेंड और चारधाम यात्रा के बीच शनिवार को एक बार फिर ऋषिकेश में ट्रैफिक इंतजाम पूरी तरह से धड़ाम हो गया। तीर्थयात्रियों के साथ पर्यटकों का हुजूम उमड़ने से यात्रा रूट हरिद्वार बाईपास रोड पर जाम लग गया। वाहनों की कतार एक-दो नहीं, बल्कि चार किलोमीटर तक लगी रही। शहर की सड़कें भी जाम में जकड़ी रहीं। इसके चलते लोगों को आवागमन में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वीकेंड पर शनिवार सुबह से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से ऋषिकेश में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से शुरूआत में पुलिस ने प्लान-ए श्यामपुर से सीधे हरिद्वार बाईपास से ऋषिकेश-मुनिकीरेती का इस्तेमाल किया। यह भी पढ़ें- श्यामपुर से लेकर मुनिकीरेती तक ट्रैफिक जाम इससे भी राहत नहीं मिली, तो प्लान-बी का भी उपयोग करना पड़ा है। बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.