ऋषिकेश, अप्रैल 3 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश के आवास विकास इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां गंगा किनारे स्थित एक आरती स्थल पर कॉपरहेड सांप निकल गया। यह सांप आसपास के क्षेत्र में कौताहूल का विषय बन गया। रेंजर जीएस धमन्दा ने बताया कि सांप की लंबाई करीब 7 फिट है। धमन्दा के अनुसार दुर्लभ प्रजाति का यह सांप 'वन सुंदरी' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि यह सांप जहरीला नहीं होता है, लेकिन देखने में किसी भी अन्य खतरनाक सांप की तरह ही होता है। जिसकी वजह से लोग इसे देखकर डर भी जाते हैं। धमन्दा ने बताया कि फिलहाल सांप को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...