रिषिकेष, अप्रैल 13 -- बैसाखी स्नान पर्व को लेकर मंगलवार को ऋषिकेश में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। सुबह छह से लेकर रात दस बजे तक यह प्रतिबंध लागू होगा। मुनिकीरेती और पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले वाहनों को भी श्यामपुर पुलिस चौकी से बाईपास रोड होते हुए भेजा जाएगा। पुलिस ने यह प्लान स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को जाम के झाम से बचाने के लिए तैयार किया है। अत्याधिक भीड़ में नेपालीफार्म फ्लाईओवर से वाहनों को भानियावाला होते हुए रानीपोखरी से ऋषिकेश की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है। ट्रैफिक प्लान के पालन के लिए नेपालीफार्म से लेकर ऋषिकेश तक चौराहों और तिराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और होमगार्ड की तैनाती भी की जा जाएगी। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने ऋषिकेश पहुंचे श्रद्धालु प्लान का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन औ...