रिषिकेष, जुलाई 10 -- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस कॉलेज में अब भूजल की पल- पल की स्थिति का हर समय पता चल सकेगा। इससे न सिर्फ भूजल की पल-पल की जानकारी उपलब्ध होगी, बल्कि संरक्षण के लिए भी योजना बनाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा सकेगा। शुक्रवार को राष्ट्रीय भूजल मापन केंद्र ने नेशनल एक्यूफर मैपिंग एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम (एनएक्यूयूआईएम) के तहत भूजल बोर्ड उत्तराखंड के सहयोग से कैंपस कॉलेज में पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू किया। कैंपस निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने पूजा-अर्चना के साथ ड्रीलिंग मशीन के आगे नारियल फोड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...