ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी बस; 8 की मौत
ऋषिकेश, नवम्बर 17 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में समा गई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। 8 लोगों की मौत हो गई है। दूसरी ओर उत्तराखंड में एक और सड़क हादसे ने 4 लोगों की जान ले ली। रुद्रप्रयाग में बीती रात एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी शादी से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, विसुबह के वक्त थाना मुनिकीरेती के तहत हरिद्वार से चमोली जा रही विश्वनाथ सेवा की बस ऋषिकेश के नजदीक गुलरक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरी है। अब तक 19 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्स भर्ती किया गया है। जबकि, हादसे में 8 की मौत हो गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.