देहरादून, मई 28 -- देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी में एक ट्रक बेकाबू होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मंगलवार रात एक ट्रक के बेकाबू होने से दुर्घटना में ट्रक चालक अजय क्षेत्री 24 वर्षीय, पुत्र रामसिंह गंभीर घायल हो गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने देर रात तक रेस्क्यू चलाकर चालक को खाई से निकालकर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि ऋषिकेश से ईंट लेकर हेलंग चमोली जा रहा ट्रक मंगलवार रात करीब 11 बजे तोताघाटी के निकट गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर कोतवाली देवप्रयाग व बछेलीखाल चौकी की पुलिस टीम सहित एसडीआरएफ की टीम एसआई सावर सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर मिले टायरों के निशान से अनुमान लगाया कि ट्रक विपरीत दिशा में जाकर तीन पैराफिटों को तोड़ता सीधे गहरी खाई में गिरा है।...