देहरादून, फरवरी 28 -- देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट बलगर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर निवासी बाइक सवार श्रीनगर की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही बाइक पाली पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आ रहे बलगर ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक के ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन शर्मा 40 वर्ष पुत्र श्रीपाल शर्मा, गली नम्बर - 6, नवीन नगर, सदर बाजार, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए श्रीनगर भेज दिया है व परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस बलगर ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाने लाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.