रिषिकेष, अप्रैल 7 -- श्रीबदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार शाम गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा मंदिर समिति के चेला चेतराम धर्मशाला ऋषिकेश पहुंची। जहां शहरवासियों ने गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर दर्शन किये। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे श्रद्धालु मंदिर समिति के रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला में गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन करेंगे । दर्शन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के पश्चात तेलकलश यात्रा इसी दिन अपराह्न को रात्रि विश्राम हेतु अगले पड़ाव श्री शत्रुघ्घन मंदिर मुनिकीरेती को प्रस्थान करेगी। बुधवार रात्रि विश्राम के बाद तेलकलश यात्रा शत्रुघन मंदिर से 9 अप्रैल को श्रीनगर गढ़वाल हेतु रवाना होगी।...