ऋषिकेश ट्रांजिट केंद्र में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लगी यात्रियों की भीड़
देहरादून, मई 23 -- ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ रजिस्ट्रेशन के लिए ट्रांजिट केंद्र में काउंटरों के बाहर जुटी हुई है। 24 काउंटर पर यात्री न सिर्फ कतार में लगे हैं, बल्कि रजिस्ट्रेशन के लिए वह परिसर में पंडाल के नीचे कंक्रीट की परत पर ही बैठ गए हैं। शनिवार सुबह 10 बजे से चारधाम का रजिस्ट्रेशन बंद होने के चलते इस तरह की कतारें लगी हैं। 10:48 बजे बदरीनाथ और केदारनाथ के रजिस्ट्रेशन तो काउंटर पर शुरू हो गए हैं, मगर अभी गंगोत्री और यमुनोत्री का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन चालू नहीं हो पाया है। ट्रांजिट केंद्र में तैनात अधिकारी रजिस्ट्रेशन में रुकावट को ऑनलाइन साइट पर तकनीकी कारण बता रहे हैं। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र में उमड़ा यात्रियों का सैलाब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.