रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की ओर से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर के विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागिरकों को सम्मानित किया गया। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन, नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के महासचिव एसपी अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के अनुभवों का सम्मान करना और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष गुरबिंदर सलूजा, अशोक रस्तोगी, नरेंद्र दीक्षित, आलोक शर्मा, सत्येंद्र कुमार शर्मा, नरेश गर्ग, दिनेश मुदगल, कैलाश जोशी, प्रदीप...