देहरादून, जून 26 -- ऋषिकेश। ठाकुरपुर और आसपास की ग्राम सभा में गुलदार की धमक बढ़ गई है। स्थानीय लोग दिन ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। शुक्रवार तड़के भी गुलदार की धमक गांव में बनी रही, जिसके बाद अभी वन विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचे हुए हैं। वह ग्रामीणों से गुलदार दिखने पर तत्काल सूचना की अपील कर रहे हैं। गांव में सुरक्षा के लिए गश्त को भी बढ़ा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...