ऋषिकेश की बेटी मीनाक्षी बनी एसडीएम
रिषिकेष, जून 2 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश की बेटी मीनाक्षी भाटिया ने यूकेपीएससी की परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल की है। मीनाक्षी ने सामान्य वर्ग में पांचवीं रैंक प्राप्त की है और उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। ऋषिकेश निवासी मीनाक्षी भाटिया की सफलता का सफर संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मां नीलम भाटिया, बहन शिल्पा भाटिया जोशी और बहनोई विनय जोशी को दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। ऐसे कठिन समय में उनकी मां ने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए टिफिन सर्विस का काम शुरू किया। मीनाक्षी भी अपनी मां के साथ इस काम में हाथ बंटाती थीं और घरों तथा विभिन्न कार्यालयों में टिफिन पहुंचाने जाती थीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.