रुद्रप्रयाग, अप्रैल 8 -- Rishikesh Karnaprayag Rail Tunnel: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन इमरजेंसी टनल (7बी पैकेज) में धंसाव हो गया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के मुताबिक, सुरंग के ऊपरी हिस्से से पानी व मिट्टी के रिसाव से कुछ भाग प्रभावित हुआ है, हालांकि सतर्कता के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 11:30 बजे जवाड़ी चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर निर्माण स्थल पर हुई। धंसाव के दौरान मौजूद मजदूरों ने समय रहते शोर मचाकर अन्य श्रमिकों को सतर्क कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर प्रभावित हिस्से का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बदरी-केदारनाथ से देहरादून तक बारिश और बर्फबारी; उत्तराखंड में आज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.