हरिद्वार, मार्च 15 -- मध्य हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र में रविवार सुबह सात बजे बिजली की सप्लाई ठप हो गई, जिससे करीब 10 हजार लोगों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। गैस संकट के बीच कई लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर खरीदे इंडक्शन चूल्हे नहीं चल पाए। ऊर्जा निगम की भूमिगत बिजली लाइन में फॉल्ट आने के कारण चार ट्रांसफार्मर बंद हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की कोशिश शुरू की, लेकिन घंटों तक फॉल्ट का पता नहीं चल सका। इसके बाद फॉल्ट लोकेटर कम्युनिकेशन मशीन का इस्तेमाल किया गया। शाम करीब चार बजे हिमगिरि होटल के पास फॉल्ट का पता लगाया गया। मरम्मत का काम शाम सात बजे तक पूरा हुआ और उसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। इधर, एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि फॉल्ट के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई थी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.