हरिद्वार, मार्च 10 -- ऋषिकुल नई बस्ती क्षेत्र के लोगों ने ऋषिकुल चौक के पास पार्किंग में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। इस बाबत लोगों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के कार्यालय को ज्ञापन भी सौंपा। उनका आरोप है कि ऋषिकुल नई बस्ती के पास बनी पार्किंग और इसके आसपास लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही हैं। आरोप है कि यहां टीन शेड बनाकर कुछ दुकानें चलाई जा रही हैं, जिनकी आड़ में शराबखोरी, जुआ और नशाखोरी हो रही है। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने मांग उठाई कि इस तत्काल रोक लगाई जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना संभव है। इस दौरान जगत सिंह रावत, एलपी पांडेय, किरन उप्रेती, सीमा भट्ट, कुसुम रावत, गीता उप्रेती, राजेश्वरी सोराड़ी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.