हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, हेल्प डेस्क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु एवं चाक-चौबंद रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा फिलहाल अपने चरम पर है और मुख्यमंत्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पहुंचे डीएम, श्रद्धालुओ...