ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पहुंचे डीएम, श्रद्धालुओं से जाना व्यवस्थाओं का हाल
देहरादून, मई 19 -- हरिद्वार। चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, हेल्प डेस्क और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएं।
निरीक्षण का महत्व निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है और मुख्यमंत्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंजीकरण केंद्र पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.