ऋषिकुल-गुरुकुल को फिर राज्य के अधीन करने की मांग तेज
हरिद्वार, जून 10 -- ऋषिकुल एवं गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं कॉलेज के कर्मचारियों ने संस्थानों को पुनः राज्य सरकार के अधीन किए जाने की मांग तेज कर दी है। बुधवार को कर्मचारियों ने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से अलग कर पूर्व की भांति राज्य सरकार के अधीन करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय के अधीन आने के बाद से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड तथा लिपिक संवर्ग के प्रतिनिधियों ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन एवं अन्य देयकों के भुगतान में देरी, जीपीएफ और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाओं में बाधाओं के कारण कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.