हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। मध्य हरिद्वार की ऋषिकुल कॉलोनी में इन दिनों घरों के नलों में लगातार गंदा और बदबूदार पानी आने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। हालत यह है कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से क्षेत्रवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक समाधान निकालने में नाकाम साबित हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय नलों से आने वाला पानी इतना गंदा और दुर्गंधयुक्त होता है कि उसका उपयोग पीने तो दूर, घरेलू कामों में भी नहीं किया जा सकता। खाना बनाने, बर्तन साफ करने और कपड़े धोने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार मजबूरी में हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी नीरज शर्मा, सोनी गुप्ता, अमित गुप्ता, अनमोल राजपूत और अनिता सहित कई लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.