हरिद्वार, अप्रैल 21 -- सेवा भारती उत्तराखंड जिला हरिद्वार का वार्षिकोत्सव मंगलवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजय जैन ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न सेवा केंद्रों के बालक-बालिकाओं ने योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि सेवा भारती केवल संगठन नहीं, बल्कि भारत के सनातन मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। सच्ची सेवा वही है, जो लेने वाले को भी देने वाला बना दे। जिला मंत्री सरिता सिंह ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन अनमोल गर्ग और सरिता सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रांत सेवा प्रमुख पवन, प्रदेश अध्यक्ष प्र...