हरिद्वार, सितम्बर 23 -- ऋषिकुल आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिन्हें मुख्य अतिथि आयुष मंत्री मदन कौशिक ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आयुर्वेद देश की बहुत प्राचीन विद्या है। जो कभी समाप्त नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बहुत समस्याएं हैं जिन्हें सभी मिलकर दूर करेंगे। जो भी समस्याएं हैं उनका समय पर समाधान या समीक्षा हो जाती तो यह बड़ी नहीं बनती। ऋषिकुल, गुरुकुल का नाम बहुत है और बच्चे बाहर से पढ़ने आते हैं ऐसे में समस्याएं सामने आती हैं तो इस पर विचार होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: आयुर्वेद दिवस पर 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण उन्...