ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय: कर्मचारियों ने कुल सचिव का किया स्वागत
हरिद्वार, जून 25 -- चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कुल सचिव शिव कुमार बर्नवाल से गुरुवार को विवि में मुलाकात की। कर्मचारियों ने विवि में निरीक्षण के लिए पहुंचे कुल सचिव शिव कुमार बर्नवाल का स्वागत किया और वेतन, पदोन्नति और अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग उठाई। इस दौरान परिसर निदेशक डॉ. अनूप कुमार गख्खड़ भी मौजूद रहे। गुरुवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कुल सचिव से वार्ता की। प्रतिनिधियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। वार्ता के दौरान कुल सचिव शिव कुमार बर्नवाल ने विश्वविद्यालय की पिछले लगभग छह वर्षों से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से इन कठिनाइयों के समाधान के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.