ऋषिकुमारों ने सुधांशु महाराज का वेदमंत्रों से किया स्वागत
रिषिकेष, जून 18 -- गुरुवार को सुधांशु महाराज परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। जहां परमार्थ गुरूकुल के आचार्यों व ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रों, पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से उनका स्वागत किया। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज,साध्वी भगवती सरस्वती के साथ सुधांशु महाराज की मानवता का उत्थान, संस्कृति का संरक्षण और विश्व में शांति को लेकर चर्चा हुई। सुधांशु महाराज ने स्वामी चिदानंद सरस्वती को उनके जन्मदिन की बधाई दी। परमार्थ निकेतन आश्रम में संतों ने संदेश दिया कि आज का युग सूचना का युग है। तकनीक ने संसार को जोड़ दिया है, किन्तु हृदयों को जोड़ने का कार्य केवल अध्यात्म ही कर सकता है। यदि हम अपने भीतर के मौन से जुड़ जाए, तो समाज में संवाद, परिवार में विश्वास और विश्व में शांति स्वतः स्थापित हो सकती है। भारत की वास्तविक शक्ति उसकी आध्यात्मिक विरासत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.