मुंगेर, अप्रैल 14 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। सोमवार को बरियारपुर-रतनपुर स्टेशन के बीच ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप साहेबगंज इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध ऋषिकुंड हॉल्ट के पास साहेबगंज इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका बायां पैर पूरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए पीएचसी ले गई। पूछताछ में घायल ने ब्रह्मस्थान गांव में अपने रिश्तेदार प्रदीप गुप्ता का नाम बताया। यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन से गिरा युवक, हालत नाजुक पुलिस ने तुरंत परिजन को सूचित किया। रिश्तेदार के पहुंचने पर घायल को पीएचसी से सदर अस्पताल, मुंगेर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरा...