ऋषिकुंड में 30 दिवसीय मलमास मेला संपन्न, अंतिम दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गूंजा हर-हर महादेव
मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। प्रकृति की सुरम्य वादियों में बसे पवित्र ऋषिकुंड में चल रहा 30 दिवसीय मलमास मेला सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और अटूट उत्साह के साथ संपन्न हो गया। मेले के समापन के अंतिम दिन 50 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने गर्म जलकुंड में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद शिव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह तीन बजे से ही पूरा कुंड परिसर हर-हर महादेव और जय शिव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा था। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला- 2026 की तैयारी तेजसुबह से लगी रही कतार, बाहरी राज्यों से भी आए भक्त : मलमास के अंतिम दिन मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धार्मिक मान्यता है कि मलमास के दौरान ऋषिकुंड के औषधीय गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.