ऋषिकुंड मलमास मेले का अंतिम पड़ाव, 15 जून को होगा समापन, रोज उमड़ रहे हजारों श्रद्धालु
मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ऋषिकुंड में चल रहे 30 दिवसीय मलमास मेले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 18 मई से शुरू हुआ यह ऐतिहासिक मेला 15 जून को विधिवत संपन्न हो जाएगा। समापन में अब सिर्फ पांच दिन शेष हैं, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। तपती धूप और उमस को दरकिनार कर प्रतिदिन पचास हजार से अधिक श्रद्धालु ऋषिकुंड पहुंच रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोजाना 70 से 80 लाख रुपये का कारोबार हो रहा है। पूजन सामग्री, प्रसाद, भोजन और झूला संचालकों की चांदी है। लेकिन भारी भीड़ के अनुपात में सुरक्षा व्यवस्था नदारद है। बुधवार सुबह से ही मुख्य सड़कों पर 5 से 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे श्रद्धालुओं और व्यवस्थापकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
महिला पॉकेटमार पकड़ाई फिर महिला पॉकेटमार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.