मुंगेर, मई 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। प्रसिद्ध ऋषिकुंड मलमास मेला को लेकर आगामी 14 मई को पुन: बंदोबस्ती की जाएगी। पूर्व में की गई बंदोबस्ती को रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने दी। डीडीसी ने बताया कि पूर्व की बंदोबस्ती में कई तकनीकी खामियां मिली थीं। पारदर्शिता के लिए उसे रद्द कर दिया गया है। अब 14 मई को जिला प्रशासन द्वारा नए सिरे से नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिक बोली लगाने वालों के नाम ही बंदोबस्ती की जाएगी। मलमास मेला को लेकर 16 मई 2026 को साधु संतों द्वारा झंडी गाड़ी जाएगी। यह भी पढ़ें- ऋषिकुंड मलमास मेला: पूर्व बंदोबस्ती रद्द, 14 मई को होगी पुन: नीलामी झंडा गाड़ने के साथ ही एक माह का मेला विधिवत शुरू हो जाएगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु ऋषिकुंड में स्नान व पूजा के लिए पहुंचते हैं। डीड...