ऋषिकुंड के मलमास मेला में स्नान करने के दौरान किशोरी डूबी
मुंगेर, मई 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।मलमास मेला में प्रखंड के ऋषिकुंड में गुरुवार की सुबह परिवार संग स्नान करने के दौरान बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की किशोरी ऋषिकुंड के गर्म जल कुंड में नहाने के दौरान डूब गई। जिसे इलाज के लिए बरियारपुर पीएचसी लाया गया जहां गंभीर हालत में उसे मुंगेर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश्वर कुमार की 13 वर्षीय बेटी अदिति कुमारी नहाने के दौरान पानी में डूब गई। काफी देर तक परिजनों की नजर जब अदिति पर नहीं पड़ी, तो गर्मजल कुंड में उसकी काफी खोजबीन की तो देखा कि अदिति गर्म पानी में अचेत पड़ी हुई है।
घटना का विवरण आनन फानन में उसे उठाकर मेला समिति के कार्यालय लाया गया। जहां मेला समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.