रुद्रपुर, फरवरी 14 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। जिलास्तरीय 'मैथ्स विजार्ड' (गणित का जादूगर) प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार और 'स्पेल जीनियस' में खटीमा के यशवंत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शनिवार को डायट में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के सातों विकासखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में सितारगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय आनंदनगर तिलियापुर के छात्र ऋषभ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खटीमा ब्लॉक की रूही राना द्वितीय और निशांत तृतीय स्थान पर रहे। स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय खटीमा सेकेंड के यशवंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पित सिंह द्वितीय और रुद्रपुर के सुभान तृतीय रहे। प्रतियोगिता में डायट के प्रवक्ता मनोज जोशी, सीमा त्रिवेदी, अनीता चावला, चेतना मिश्रा, ब्रजेश उप्रेती एवं प्रियंका को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.