जौनपुर, मई 17 -- मछलीशहर। स्थानीय विकासखंड के बामी गांव निवासी शिवप्रसाद प्रजापति के पुत्र ऋषभ प्रजापति का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए हुआ है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद परिवार को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार को नवोदय विद्यालय से प्रवेश के लिए फोन आने पर चयन की सूचना मिली, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। ऋषभ के पिता शिवप्रसाद प्रजापति मछलीशहर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। ऋषभ की सफलता में उनके बाबा प्रेमचंद्र प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...