नई दिल्ली, अगस्त 24 -- भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सोमवार को मैच के दूसरे दिन अर्धशतक ठोका। उनके बल्ले से 89 गेंदों में 63 रन निकले, जिसमें छह चौके और दो छक्के हैं। यह उनके टेस्ट करियर की 52 मैचों में 21वीं फिफ्टी है। पंत ने दिग्गज विकेटकीपर्स की एक खास लिस्ट में मार्क बाउचर को पछाड़ दिया है और टॉप 5 की दहलीज पर पहुंच गए। वह अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर्स की सूची में छठे पायदान पर आ गए हैं। यह पंत का अवे टेस्ट में 17वां पचास प्लस स्कोर था। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बाउचर ने ऐसा 16 बार किया। बता दें कि अवे टेस्ट मैच उसे कहते हैं, जो कोई टीम अपने देश से बाहर विरोधी टीम के घर पर जाकर खेलती है।पंत नंबर-1 बनने से...