ऋषभ पंत ने गिलक्रिस्ट को पछाड़ा, टॉप 2 में एंट्री; टेस्ट में विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा छक्के
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच के पहले दिन भारत ने शानदार बल्लेबाज की। स्टंप्स तक भारत का स्कोर 73 ओवर में 288/2 रहा। देवदत्त पडिक्कल 138 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद हैं। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत ने अपनी पारी में 36 गेंदों का सामना करने के बाद तीन चौके और सिक्स लगाया है। उन्होंने स्पिनर प्रभात जयसूर्या द्वारा डाले गए 68वें ओवर में वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से हवाई फायर किया। यह पंत का टेस्ट में विपक्षी टीम के घर पर 57वां सिक्स था। वह विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप 2 में पहुंच गए हैं।ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा पंत ने लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा है। गिलक्रिस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.