नई दिल्ली, मई 21 -- भारत को जून में अफगानिस्तान से एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ना है। बीसीसीआई ने हाल ही में भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की। विकेटकीपर ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीन ली गई, जिससे पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ हैरान हैं। उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। कैफ को लगता है कि पंत को आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। वह ना ही बतौर बल्लेबाज छाप छोड़ सके और ना ही कप्तान के रूप में। पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) प्लेऑफ से बाहर चुकी है। कैफ ने साथ ही तेज गेंदबाज आकिब नबी को नहीं चुने जाने पर भी सवाल खड़ा किया। पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का भी मानना है कि आकिब को मौका मिलना चाहिए था। जम्मू-कश्मीर के आकिब ने 2025-26 के रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन करते ह...