ऋषभ पंत ने की बेन स्टोक्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, रोहित नंबर-3 पर; WTC में सबसे ज्यादा सिक्स
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शतक जड़ कई रिकॉर्ड्स बनाए। 128 रनों की अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 6 छक्कों के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के इतिहास में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की बराबरी की। दोनों ही बल्लेबाजों के नाम WTC में 88-88 छक्के हो गए हैं। पंत अब एक सिक्स लगाते ही इतिहास रच देंगे और WTC के सिक्सर किंग बन जाएंगे। स्टोक्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वहीं लिस्ट में नंबर-3 पर मौजूद रोहित शर्मा भी रेड बॉल क्रिकेट में एक्टिव नहीं है। ऐसे में पंत से अब बादशाहत छीनना काफी मुश्किल होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.