ऋषभ पंत ने किए आदि कैलास के दर्शन, होमस्टे में बिताई रात; सुख-सुविधाओं से रहे दूर
धारचूला, जून 13 -- आदि कैलास यात्रा अब केवल आम श्रद्धालुओं और साहसी ट्रैकर्स तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि देश की जानी-मानी हस्तियां और स्टार खिलाड़ी भी बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए सीमांत क्षेत्र का रुख करने लगे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चीन सीमा के करीब ज्योलिंगकोंग पहुंचकर आदि कैलास के दर्शन किए। उन्होंने पंचाचूली का भी दीदार किया। क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले ऋषभ पंत 10 जून को बेहद शांत और गोपनीय तरीके से सबसे पहले दारमा घाटी पहुंचे। जहां उन्होंने पंचाचूली की सुंदर चोटियों का दीदार किया। इसके बाद अगले दिन वह व्यास घाटी के नाबी गांव पहुंचे। किसी बड़े वीआईपी होटलों या सुख-सुविधाओं के बजाय पंत ने जमीन से जुड़े रहकर स्थानीय संस्कृति का अनुभव किया। यह भी पढ़ें- बारिश-भूस्खलन ने थामी केदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.