नई दिल्ली, अगस्त 8 -- भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड में घर बनाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें जमीन खरीदने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन साल तक जूझने के बाद उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई है। ऋषभ पंत उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर परेशान चल रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर सीएम पुष्कर सिंह धामी से खास अपील की है। आइए जानते हैं पूरा मामला किया है। ऋषभ पंत ने शनिवार सुबह एक अजीब सी पब्लिक अपील की, जिसमें उन्होंने सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में जमीन खरीदने में मदद करने की रिक्वेस्ट की, ताकि वह दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट कर सकें और अपने राज्य में अपना पहला घर बना सकें। पंत ने साफ किया कि वह जमीन गिफ्ट में नहीं चाहते, बल्कि सरकार से उसे खरीदना चाहते हैं। वह तीन ...