ऋषभ पंत को सैयद किरमानी ने दी दो टूक सलाह, बोले- अगर तीनों फॉर्मेट में खेलना है, तो.
नई दिल्ली, जून 11 -- भारत के पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी का कहना है कि अगर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत देश के लिए फिर से सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं, तो उन्हें अनावश्यक रूप से जोखिम भरी बल्लेबाजी शैली पर नियंत्रण रखना होगा, शारीरिक फिटनेस पर अधिक काम करना होगा और दबाव में संयम बनाए रखना होगा। 28 साल के पंत पिछले दो साल से भारत के लिए सिर्फ टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में टी20 क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उन्हें पहले सभी फॉर्मेट का नैचुरल प्लेयर समझा जाता था। किरमानी ने पीटीआई से कहा, ''ऋषभ को अपनी फिटनेस और निरंतरता पर कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्हें दबाव में संयम बनाए रखना होगा। कोई भी खिलाड़ी यह नहीं कह सकता कि 'मैं जन्मजात हिटर हूं, मुझे हर गेंद पर हिट करना है'। हो सकता है कि किसी दिन आप जिस भी गें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.