नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए थे। पंत के उस शॉट की काफी आलोचना हो रही है। क्योंकि लो-स्कोरिंग मुकाबले में पंत टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पंत के जाने के बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रमुख कोच जस्टिन लैंगर ने कप्तान ऋषभ पंत का सपोर्ट किया है और कहा कि वह आक्रामक क्रिकेट खेलता है और वह हमसे ज्यादा अपने कल के खेल से निराश है। लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी अपने घरेलू मैदान पर अब तक खेले गए तीनों मैच हार चुका है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उसे यहां क्रमशः छह और सात विकेट से हार का सामना करना...