ऋषभ पंत के लिए किसी इम्तिहान से कम नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट, चूके तो फिर खेल खत्म!
नई दिल्ली, जून 5 -- ऋषभ पंत फाइटर हैं। निजी जिंदगी में भी और करियर में भी। जानलेवा कार हादसे के बाद जब किसी ने नहीं सोचा होगा कि वह फिर क्रिकेट के मैदान में लौट पाएंगे, वह लौटे। उसी अंदाज में लौटे, जिस अंदाज के लिए जाने जाते थे। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ फ्रैक्चर के बाद भी उन्हें मैदान में उतरते दुनिया ने देखा। आज ये फाइटर ऐसे मोड़ पर खड़ा है कि करियर को पटरी पर लाने के लिए एक और फाइट लड़नी होगी। उसी जज्बे के साथ, जिसके जरिए हर बड़ी चुनौती से निपटते रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट इस लिहाज से काफी अहम साबित हो सकता है। ऋषभ पंत इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2026 में न तो उनकी टीम लखनऊ सुपर जॉइंट्स का प्रदर्शन अच्छा रहा और न ही बतौर बल्लेबाज वह अपनी कोई छाप छोड़ पाए। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत को इस निराशाजनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.