नई दिल्ली, मई 5 -- ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें सोमवार, 4 मई को सीजन की 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 9 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं। मुंबई के खिलाफ उन्हें तब 7वीं हार का सामना करना पड़ा, जब उनके बल्लेबाजों ने 228 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया था। एलएसजी भले ही यह मैच हारी, मगर इससे उन्हें एक बड़ा पॉजिटिव 'निकोलस पूरन' के रूप में देखने को मिला। साथ ही ऋषभ पंत की जिद की वजह से जो लखनऊ सुपर जाएंट्स का बंटाधार हो रहा था उसकी तस्वीर भी दुनिया के सामने आई। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली से आगे निकले रियान रिकेल्टन, रोहित शर्मा कहां?ऋषभ पंत की जिद ने IPL 2026 में किया लखनऊ का बंटाधार ऋषभ पंत आईपीएल 20...