नई दिल्ली, मई 19 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विकेट कीपर ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छीन ली गई है। उनकी जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। राहुल ने पिछले कई दौरों पर अपनी काबिलियत साबित की है। वहीं टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ही करेंगे। इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से खेलना है। यह भी पढ़ें- क्यों ODI टीम में नाम होने के बावजूद रोहित-पांड्या का खेलना कन्फर्म नहीं? अजीत अगरकर ने लीडरशिप ग्रुप में ऋषभ पंत की जगह शुभमन गिल की अगुआई में केएल राहुल को नया टेस्ट वाइस-कैप्टन बनाने के फैसले के बारे में बताया। उन्होंने अहम कामों से पहले टी...