नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत एक बार फिर अपना विकेट फेंकते हुए नजर आए। उन्होंने जैकब डफी की गेंद पर आगे निकलकर शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर ठीक से आई नहीं और वे कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके इस गैर जिम्मेदाराना शॉट को लेकर कई क्रिकेट पंडितों की कड़ी प्रतिक्रिया आई है, जिसमें रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है। अश्विन ने ऋषभ पंत के शॉट सिलेक्शन और उनकी डिसीजन मेंकिग को लेकर खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ लंबी चर्चा की। वे ऋषभ पंत के प्रदर्शन और शॉट सिलेक्शन से इतने खफा दिखे कि उन्होंने यह तक कह दिया कि अपनी पुअर डिसीजन मेकिंग की वजह से ही ऋषभ पंत भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। पंत ने वेलिंगटन टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था, लेकिन ...