बरेली मुख्य संवाददाता, मार्च 29 -- Bareilly News:उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून को ठेंगे पर रखने वाले और खुद को बजरंग दल का नेता बताने वाले ऋषभ ठाकुर की एक और करतूत सामने आई है। हिंदू लड़की से बातचीत करने के शक में ऋषभ ने एक मुस्लिम युवक को पकड़कर उसे चप्पलों से पीटा और जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए। इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रविवार देर रात ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। कैंट थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष से तहरीर मांगी गई है।वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋषभ ठाकुर सरेराह युवक को प्रताड़ित कर रहा है। आसपास ऋषभ के कई दोस्त भी मौजूद हैं। उन्हीं में से कोई वीडियो भी बना रहा है। ...