रांची, अप्रैल 19 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय पुलिस सेवा (2019 बैच) के अधिकारी ऋषभ गर्ग ने रविवार को खूंटी जिले के 16वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान एसपी मनीष टोप्पो ने उन्हें पदभार सौंपा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी ऋषभ गर्ग इससे पूर्व जमशेदपुर में ग्रामीण एसपी के पद पर कार्यरत थे। खूंटी में एसपी के रूप में यह उनकी पहली पदस्थापना है। खूंटी पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि के रूप में विख्यात इस जिले के गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए वे अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।नए एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ पूर्व में चलाए गए अभियान और एनड...